WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

छात्रों एवं राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

*छात्रों एवं राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी*

 

रिपोर्टर मौ0रियाज

एटा, 22 जुलाई। जिला कांग्रेस कमेटी एटा के बैनर तले बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय से धरना स्थल तक आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों की मांगों तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार और प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की।

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष आशिक हुसैन भोले ने कहा कि छात्रों की जायज़ मांगों की अनदेखी और राहुल गांधी के साथ कथित अन्याय लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा अन्याय और दमन के खिलाफ आवाज़ उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी।प्रदेश कोऑर्डिनेटर युवा कांग्रेस मोहम्मद रियाज अब्बास ने कहा कि यदि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना अपराध माना जा रहा है, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र और जनता की आवाज़ की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा, “दमन से न कभी डरे हैं, न डरेंगे। हमारी लड़ाई जनता के अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए थी, है और रहेगी।”युवा छात्र नेता मोहम्मद तसव्वुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करती आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के दबाव से जनता की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए नारेबाजी की और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। अंत में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे जनता के हकों और न्याय की लड़ाई को लोकतांत्रिक तरीके से आगे भी जारी रखेंगे।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा सहाय लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष एकेश लोधी, शहर कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. नेम कुमार सिंह शाक्य, जिला महासचिव फैसल हसन, जिला उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक) शानू हसन खान, जिला महासचिव नौशाद अली खान, पूर्व भारत सरकार दूरसंचार सदस्य विजय सिंह, अरविंद कश्यप, टीपू हसन खान, हरि चरण सिंह, अंकित वर्मा, कयाम बरकाती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment