WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कांग्रेसजन, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भेजा शोक संदेश , रिपोर्ट अनिल सोलंकी

शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कांग्रेसजन, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भेजा शोक संदेश

 

एटा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अजय राय जी ने पूर्व जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री चंद्रकांत गांधी जी के पूज्य पिता स्वर्गीय श्री मुरारी लाल जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पत्र के माध्यम से अपनी संवेदनाएं प्रेषित कीं।

अपने शोक संदेश में श्री अजय राय जी ने कहा कि “श्री मुरारी लाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। दुःख की इस घड़ी में समस्त कांग्रेस परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने चंद्रकांत गांधी जी के आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा परिवारजनों को ढांढस बंधाया।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में ठाकुर अनिल सोलंकी (पीसीसी सदस्य एवं पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी एटा), विनीत पाराशर वाल्मीकि (शहर अध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी एटा), सुनील गौतम एडवोकेट (जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस एटा), राजपाल सिंह वर्मा (प्रदेश सचिव, पिछड़ा प्रकोष्ठ कांग्रेस), सोहन लाल वर्मा (जिला अध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन), सुभाष सागर एडवोकेट पूर्व सभासद पूर्व जिला महासचिव सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करें।

Leave a Comment