WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन, अधिकारियों ने सुनीं जन शिकायतें, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*एटा में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन, अधिकारियों ने सुनीं जन शिकायतें*

 

 

एटा, 2 मई 2026 (शनिवार)। शासन के निर्देशों के क्रम में माह के प्रथम शनिवार को जनपद की समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।

तहसील एटा सदर में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जन शिकायतों की सुनवाई की। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कराते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

वहीं तहसील जलेसर में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) लालता प्रसाद एवं एसपी (अपराध) योगेन्द्र सिंह की उपस्थिति में समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान उपजिलाधिकारी (एसडीएम) पीयूष रावत, तहसीलदार संदीप सिंह, खंड विकास अधिकारी पी.एस. आनंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके निस्तारण के लिए अधिकारियों ने मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जन समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रशासन ने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु समाधान दिवस का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, जिससे उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण संभव हो सके।

Leave a Comment