*अमृतवेला परिवार द्वारा 48 घंटे का श्री अखंड पाठ एवं सिमरन सम्पन्न*

आगरा। गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर विजय नगर कॉलोनी में अमृतवेला परिवार एवं समस्त साध-संगत ने गुरुओं को समर्पित धार्मिक चलिया की श्रृंखला बड़े श्रद्धा एवं उत्साह के साथ जारी 25 अप्रैल से निरंतर चल रही। इस आध्यात्मिक साधना के अंतर्गत, प्रतिदिन श्री जपजी साहिब एवं श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ द्वारा संगत गुरुबाणी से जुड़कर आत्मिक शांति का अनुभव कर रही है। इसी क्रम में धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में 48 घंटे तक निरंतर श्री जपजी साहिब एवं श्री सुखमनी साहिब जी के सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान संगत ने बड़ी श्रद्धा, प्रेम एवं सत्कार भाव के साथ गुरु चरणों में हाजिरी भरते हुए गुरुबाणी का अमृतमय रसपान किया। कार्यक्रम के समापन अवसर बीबी भूपेंद्र कौर द्वारा समस्त संगत एवं विश्व कल्याण के लिए भावपूर्ण अरदास की गई। जिसमें “सरबत दा भला” की मंगलकामना की गई। तत्पश्चा ज्ञानी कुलविंदर सिंह जी द्वारा गुरु महाराज जी का पावन हुकमनामा संगत को श्रवण कराया तथा गुरवाणी के उपदेशों पर चलते हुए नाम सिमरन,सेवा एवं मानवता भलाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। प्रधान हरजिंदर सिंह ने कहा कि अमृतवेला में उठकर गुरु घर में हाजिरी भरने वाला श्रद्धालु गुरु महाराज की विशेष कृपा का पात्र बनता है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन वाणी मनुष्य को सत्य, प्रेम, सेवा और सदाचार का मार्ग दिखाती है। गुरु महाराज की शरण में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति आत्मिक सुख एवं जीवन की सच्ची दिशा प्राप्त करता है। इस अवसर पर संगत ने गुरु अर्जन देव जी के महान बलिदान को नमन करते हुए उनके दिखाए त्याग, सेवा एवं समर्पण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे वातावरण में गुरुबाणी की मधुर ध्वनि और सतनाम-वाहेगुरु के जयघोष से आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा। मुख्य रूप से प्रधान हरजिंदर सिंह खनूजा, विकास व्यानी, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, बबलू व्यानी, गुरमुख मुखी भाई,योगेश छठवानी, मोहित व्यानी, विजय पंजवानी पुनीत एवं समस्त अमृतवेला परिवार









