कलेक्ट्रेट बार एशोसिएशन एटा में जनपद न्यायाधीश का स्वागत
=अधिवक्ताओ का सम्मान सर्वोपरि रहेगा :जिला जज
एटा,
कलेक्ट्रेट बार एशोसिएशन एटा में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ, कार्यक्रम की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा ने की और संचालन रविकांत मिश्रा ने किया,
इस अवसर पर जिला जज राकेश धर दुवे का स्वगात एवं सम्मान समारोह हुआ, कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती माँ के चित्र पर दीप प्रज्जवलन और माल्यार्पण कर किया गया,जिला जज और फेमिली जज, अपर जिला जज नरेन्द्र राणा, सीजे एम अनिल कुमार का फूल मालाओ से स्वागत बार के अध्यक्ष संतोष कुमार और महासचिव राजीव शर्मा ने किया,
इस अवसर पर जिला जज राकेश धर दुवे ने बार और बेंच रिलेशन बनाये रखने पर जोर दिया और कहा कि अधिवक्ताओ का हित सर्वोपरि रहेगा , प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय गोपाल उपाध्याय ने कहा कि अधिवक्ता न्यायालय की गरिमा बनाये रखने एवं वादकारियो के हितो की रक्षा करना बार और बेंच की जिम्मेदारी है,और युवा अधिवक्ताओ को हमें सहयोग करना चाहिए,इसलिए हम सबको मिलकर संकल्प लेना है कि हम लोग न्याय हित में कार्य करते हुए न्याय प्रणाली को सुलभ बनाये की हम सबकी जिम्मेदारी हैl
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार बघेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत सिंह चौहान,जगन वार्ष्णेय, अभिषेक पारासर, अभिषेक शर्मा,योगेश सक्सेना, बीपी सिंह राजपूत, जितेन्द्र कुमार वर्मा,राकेश यादव, ग्रीश चंद्र शर्मा,सुरेश चंद्र वर्मा, प्रवेश भारद्वाज मधु सक्सेना, संध्या भारती,सरिता कुमारी, जितेन्द्र सिंह, सुभाष चंद्र शर्मा,रामेश्वर दयाल पचौरी, यदुवीर सिंह चौहान,राजेश चौहान,नीरज यादव,देवेन्द्र कुमार लोधी,रणवीर सिंह,प्रशांत यादव आदि सेकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहेl









