मुख्यमंत्री जी के आदेशों की खुलेआम धज्जियां, रिपोर्ट अरविन्द चौहान

एटा 28 अप्रैल।विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रान्त के प्रान्त सह विशेष सम्पर्क प्रमुख अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि आईटीआई के पास कासगंज रोड एटा पर अवैध मीट के खोखे संचालित हो रहे थे जिनको नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ इलामारन जी द्वारा तत्काल प्रभाव से बन्द करा दिये गये लेकिन वह खोखे वहां से हटाये नहीं गये तथा कुछ समय बीतने के बाद यह लोग फिर खोल लेंते है,ऐसा पूर्व में भी होता रहा हैं।

श्री चौहान ने कहाँ कि इन खोखो को हटवाने की वात कह तो नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारी कहते हैं कि हमारे क्षेत्र में नहीं आता उक्त प्रकरण के समबन्ध में मैंने एसडीएम सदर श्वेता सिंह से भी कहाँ तो उन्होंने कहा कि मै दिखवाती हूँ लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जव कि माननीय मुख्यमंत्री जी जीरो टोलरेनस की पोलिसी की वात करते है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते है।अधिकारीयो को अपने आप तो शहर की कोई समस्या दिखती नहीं है तथा बताया जाता है तो उसको कराने की उनकी अनंतर आत्मा शायद गवाही नहीं देती है। जव कि नव नियुक्त जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एटा जनपद में अच्छा कार्य कर रहे हैं तथा शासन की योजनाओ को पात्र व्यकित तक पहुँचाने की वात कर रहे है अव देखना यह है कि क्या अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारी पात्र व्यकित तक लाभ पहुंचने देंगे या फिर कागज मे समेट कर शासन की योजनाओ मे पलीता लगाने का ही कार्य करेगे जो आज तक करते आये हैं।

श्री चौहान ने कहाँ कि मै शीघ्र ही जिलाधिकारी महोदय से मिलकर एटा की समस्याओं से अवगत कराऊगा कुछ अधिकारी व कर्मचारी माननीय मुख्यमंत्री जी की छवि खराब करने में जुटे हुए हैं।

Leave a Comment