WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मुख्यमंत्री ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ, अब होगी हर शाम गंगा आरती, रिपोर्ट राम असरे

मुख्यमंत्री ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ, अब होगी हर शाम गंगा आरती।

 

संगम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को प्रत्येक शाम को मिलेगी दिव्य अनुभूति।

 

प्रयागराज मेला प्राधिकरण की वेबसाइट का लोकार्पण, एक क्लिक में मिलेगी संगम किनारे होने वाले सभी आयोजनों की जानकारी।

 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को भव्य एवं नव्य स्वरूप प्रदान करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। मंदिर कॉरिडोर, तीर्थ स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का विकास और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों को प्रोत्साहन देकर सरकार प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत को विश्व पटल पर और मजबूती से स्थापित कर रही है।

देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर होने वाली भव्य गंगा आरती श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करती रही है। इसी क्रम में प्रयागराज के पावन संगम क्षेत्र में अब प्रतिदिन फ्लोटिंग जेटी पर भव्य गंगा आरती का आयोजन शुरू हो गया है। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम तट पर स्थित फ्लोटिंग जेटी पर गंगा पूजन के बाद आरती उतारी और इसका शुभारंभ किया।

मेलाधिकारी एवं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि फ्लोटिंग जेटी पर पहली बार गंगा आरती शुरू की गई है। इससे संगम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को प्रत्येक शाम को एक अविस्मरणीय दिव्य अनुभूति प्राप्त होगी।

 

’मेला प्राधिकरण की वेबसाइट का लोकार्पण’:-

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम के नवनिर्मित सदन के लोकार्पण के साथ ही प्रयागराज मेला प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट का भी लोकार्पण किया

मेलाधिकारी ऋषिराज ने बताया कि इस वेबसाइट पर संगम क्षेत्र में आयोजित होने वाले सभी धार्मिक आयोजनों, विभिन्न स्नान तिथियों, उपलब्ध सुविधाओं और संबंधित विभागों के संपर्क नंबरों की विस्तृत जानकारी एक जगह उपलब्ध होगी। वेबसाइट में क्षेत्र की गतिविधियों का वार्षिक कैलेंडर, अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों से कनेक्टिविटी और भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी दी गई है। यह वेबसाइट श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक उपयोगी डिजिटल प्लेटफॉर्म साबित होगी, जो उन्हें संगम की यात्रा को और अधिक सुविधाजनक और यादगार बनाने में मदद करेगी।

मुख्यमंत्री ने लेटे हनुमान जी मंदिर पहुंचकर लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन एवं पूजन किया।

इस अवसर पर महंत बलवीर गिरि महाराज, प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी, महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, विधायक शहर उत्तर हर्षवर्धन वाजपेयी, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद, विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, गंगापार अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मेलाधिकारी ऋषिराज, नगर आयुक्त सीलम सांई तेजा सहित अन्य सम्बंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment