श्रद्धा और आस्था के साथ प्रारंभ हुआ भगवान झूलेलाल साईं का चालिया महोत्सव, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*श्रद्धा और आस्था के साथ प्रारंभ हुआ भगवान झूलेलाल साईं का चालिया महोत्सव*

 

आगरा। पूज्य सिंधी पंचायत, शहीद नगर के तत्वावधान में भगवान झूलेलाल साईं के पावन चालिया महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ श्री झूलेलाल मंदिर, शहीद नगर में हुआ। प्रथम दिवस समाजसेवी श्याम भोजवानी ने ईष्टदेव भगवान झूलेलाल साईं को पुष्पमाला अर्पित कर अखंड ज्योति प्रज्वलित की तथा समस्त समाज की सुख समृद्धि एवं विश्व कल्याण की प्रार्थना की,सिंधी महिला मंडल,शहीद नगर द्वारा भगवान झूलेलाल साईं की आराधना,भजन कीर्तन एवं सत्संग का आयोजन किया गया। मंदिर की पुरोहिता इंद्रा शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न कराते हुए बताया कि चालिया महोत्सव के 40 दिनों तक अखंड ज्योति के समक्ष प्रतिदिन आरती, अरदास और समाज की मंगलकामना के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं को मीठे चावल, छोले एवं मिष्ठान का प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी श्याम भोजवानी, हरीश शर्मा, दौलत मोडवानी, रमेश देवनानी, हरीश चंदानी, मनोज मोडवानी, कमल भोजवानी, कोमल नाजवानी, सीमा खानचंदानी,रिया चंदानी, भारती मोडवानी, भानु खानचंदानी, मोहन लालवानी, गीता, रेखा, पूजा, निर्मला, दिशा, देवी, मंजू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment