WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जनकल्याण अभियान के अंतर्गत जलेसर में कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित, रिपोर्ट इस्लाम खान

*जनकल्याण अभियान के अंतर्गत जलेसर में कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित*

Oplus_131072

*एटा 10 जून 2026(सू0वि0)।* केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण अभियान” के अंतर्गत दिनांक 05 जून 2026 से 21 जून 2026 तक जनपद एटा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 08 जून 2026 को ग्रामीण विकास एवं सामाजिक सेवा संस्थान, जलेसर में कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में डी०डी० न्यूज, एटा के मिथलेश शर्मा द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को कैरियर निर्माण के विभिन्न आयामों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।

जिला सेवायोजन कार्यालय, एटा के सूर्यकांत सिंह, प्र०स०, बांके बिहारी, व०स० तथा आशीष यादव, क०स० द्वारा भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को सही दिशा प्रदान करना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित करना है, जिससे वे रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment