जनपद एटा में कवंर मेल पूरे जोश पर है सड़कों पर कांवरियों की भीड़ तथा भोले बाबा के जय घोष के साथ-साथ चारों ओर सड़कों पर कांवड़ मेला ही नजर आ रहा है दूर दराज के क्षेत्र से कांवरिया जनपद कासगंज के लहरा घाट कछला घाट व सिरों घाट से कवर में जल लेकर अपने मनौती वाले मंदिर की ओर प्रस्थान कर रहे हैं वहीं आसपास के क्षेत्र के कांवरिया आज रात गंगा जी पहुंचेंगे और रात में ही जल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे कांवरियों की सेवा के लिए जगह-जगह कैंप लगाए गए हैं यह कैंप जहां सरकारी और गैर सरकारी तथा धार्मिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए हैं जिसमें सामाजिक संस्थाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं आज आगरा रोड स्थित ग्राम गाजीपुर पहोर मोड पर ग्राम प्रधान शेखर कुशवाहा द्वारा कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया जिसमें उनके लिए अल्पाहार के साथ-साथ दर्द निवारक दवा एवं दर्द निवारक स्प्रे के साथ-साथ दर्द निवारक बाम का शिविर कांवरिया को रोकर उनकी सेवा की गई तथा उनके विश्राम स्थल का भी स्थान निर्धारित किया गया इस अवसर पर गांव के एवं आसपास के भक्तगणों ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया बीडीसी सदस्य ओमपाल यादव एवं उनके परिवार अमर सिंह कुशवाह आयुष कुशवाहा के साथ उनके छोटे-छोटे बाल सेवक भी इस कर में नजर आए ग्राम प्रधान शेखर कुशवाहा ने बताया कि यह शिविर सुबह 8:00 बजे प्रारंभ और पूरी रात चलेगा कांवरियों की जय घोष बम बम भोले के साथ डीजे पर बज रहे भगवान शिव के भक्तों जल एक और मन मोह रहे हैं वही चारों तरफ धार्मिक वातावरण बना हुआ है एटा से निशा कांत शर्मा की रिपोर्ट













