WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान, कई प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए, रिपोर्ट रीना मिश्रा h

*मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान, कई प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए*

 

*एटा 11 जून 2026(सू0वि0)।* आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशानुसार जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय व भण्डारण पर प्रभावी रोक लगाने हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में उपजिलाधिकारी जलेसर पीयूष रावत के नेतृत्व में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II डॉ० चमन लाल द्वारा गठित टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए।

जिन प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए, उनका विवरण निम्नवत है—मनोज कुमार, बलीदादपुर जलेसर पर मिश्रित दूध, राजकुमार मिल्क चिलिंग प्लांट, जलेसर पर मिश्रित दूध, अरविंद कुमार वाष्णेय, जलेसर पर मिक्स स्पाइस पाउडर, राजन गुप्ता, महावीरगंज जलेसर पर हल्दी पाउडर, मैसर्स अनुराग ट्रेडर्स, सुभाष मूर्ति एटा पर धनिया पाउडर पाया गया।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II डॉ० चमन लाल ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार जुर्माना एवं अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामवीर सिंह, दिनेश कुमार भारती, पूनम एवं विमल कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Comment