लिमरा इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित छात्र/छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)
जनपद एटा

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के सफल क्रियान्वयन हेतु अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेंद्र सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत लिमरा इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित छात्र/छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया

Oplus_131072
Oplus_131072

।*
————————————————–

‼️*”इसी क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक :*
*”स्वावलंबन और सुरक्षा पर जोर”*
————————————————–

आज दिनांक 07.04.2026 को जनपद एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के सफल क्रियान्वयन हेतु अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेंद्र सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत लिमरा इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित छात्र/छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (वुमेन पावर लाइन), और 181 (महिला हेल्पलाइन) के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया तथा साइबर अपराधों से बचने के लिए ‘साइबर सेफ्टी’ के टिप्स भी साझा किए गए एवं छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, विशेषकर घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर उत्पीड़न के विरुद्ध सुरक्षा कानूनों के बारे में जागरूक किया गया।
*कार्यक्रम के दौरान पंपलेट वितरित किए गए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सुरक्षा, विश्वास एवं आत्मनिर्भरता का वातावरण स्थापित करना है।*

Leave a Comment