WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

देशहित में सर्राफा व्यापारियों ने दिखाई जिम्मेदारी, निर्मित आभूषणों की बिक्री को देंगे बढ़ावा, रिपोर्ट नितिन तिवारी

*देशहित में सर्राफा व्यापारियों ने दिखाई जिम्मेदारी, निर्मित आभूषणों की बिक्री को देंगे बढ़ावा*

एटा 18 मई।मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा सोने के आयात को कम किए जाने की अपील के क्रम में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशानुसार आज राज्य कर कार्यालय, एटा में बुलियन एवं सर्राफा व्यापारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में देशहित, आर्थिक सुदृढ़ता एवं विदेशी मुद्रा संरक्षण के दृष्टिगत आमजन को बुलियन एवं ठोस सोने की बिक्री सीमित किए जाने तथा केवल निर्मित आभूषणों की बिक्री को प्रोत्साहित करने पर व्यापक सहमति बनी।

बैठक के दौरान व्यापारियों द्वारा जिला प्रशासन एवं राज्य कर विभाग को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। साथ ही पुराने आभूषणों की खरीद-बिक्री को बढ़ावा देकर स्वर्ण पुनर्चक्रण को प्रोत्साहित करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने व्यापारियों को आवश्यक सुरक्षा, सहयोग एवं समन्वय उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

जिलाधिकारी की मंशानुरूप आयोजित इस बैठक में प्रशासन एवं व्यापार मंडल के मध्य सकारात्मक संवाद स्थापित हुआ तथा राष्ट्रीय हित में समन्वित प्रयासों पर बल दिया गया।

बैठक में राज्य कर विभाग की ओर से उपायुक्त राकेश प्रताप राव, उपायुक्त विजय कुमार सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। व्यापार मंडल की ओर से नगर अध्यक्ष अतुल राठी, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सर्राफ, मनोज गुप्ता अध्यक्ष सर्राफा व्यापार मंडल एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment