मौसी के शादी में चली गोली, मौसेरे भाईयों को लगी, एटा में दोनों युवकों को रगड़ते हुए निकली, अस्पताल में भर्ती
एटा जिले के कोतवाली नगर स्थित बाला जी गेस्ट हाउस में एक शादी समारोह के दौरान अचानक गोली चलने से दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद गेस्ट हाउस में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
घायल युवकों की पहचान अंश (15 वर्ष), पुत्र बिरंकुर गुप्ता, निवासी गांव पोरा, थाना सिकंदरा राऊ, तथा वंश (18 वर्ष), पुत्र आशु गुप्ता, निवासी फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। दोनों मौसेरे भाई हैं और शादी समारोह में शामिल होने आए थे। गोली अंश के मौसा दीपक की पिस्टल से चली बताई जा रही है।
#etah_tak #etahnews #etahpolice #highlightsシ゚









