WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

द्रविड़ आंदोलन के महान पुरोधा, सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर एवं पूर्व मुख्यमंत्री कैलेन्जर एम. करुणानिधि की जयंती

रिपोर्ट – भोला ठाकुर

दिल्ली

द्रविड़ आंदोलन के महान पुरोधा, सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर एवं पूर्व मुख्यमंत्री कैलेन्जर एम. करुणानिधि की जयंती के अवसर पर आज दिल्ली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग के निकट मिंटो रोड स्थित अन्ना अरिवालयम यानी एम. करुणानिधि भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

इस अवसर पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड तथा उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए सामाजिक न्याय के चिंतकों, बुद्धिजीवियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने कैलेन्जर एम. करुणानिधि के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें याद किया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि कैलेन्जर एम. करुणानिधि केवल तमिलनाडु के नेता नहीं थे, बल्कि सामाजिक न्याय, समान अवसर, शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए उनके संघर्ष ने पूरे देश में अपनी पहचान बनाई।

 

वक्ताओं ने कहा कि वंचित, शोषित एवं सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए करुणानिधि द्वारा किए गए कार्य ऐतिहासिक हैं। सामाजिक न्याय और आरक्षण के क्षेत्र में उनका योगदान आज भी लोगों को प्रेरित कर रहा है।

 

कार्यक्रम में सोशल जस्टिस मूवमेंट एलायंस (कर्पूरी ठाकुर) के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रोफेसर सत्येंद्र कुमार, सोशल जस्टिस मूवमेंट एलायंस (कर्पूरी ठाकुर) के कार्यालय प्रभारी श्री कामता लाल ठाकुर तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि कैलेन्जर एम. करुणानिधि के विचार आज भी उत्तर से दक्षिण तक लोगों को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं और सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई दिशा दे रहे हैं।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष