रिपोर्ट: एके बिन्दुसार (प्रधान संपादक)
बलरामपुर। जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के चौधरीडीह गांव में एसएसबी की 09वीं वाहिनी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने चंदन की लकड़ी की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट की गई घेराबंदी के दौरान टीम ने 8 बोटा कीमती चंदन की लकड़ी बरामद की।
कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक लाल रंग की Renault Lodgy कार और एक Hero Shine मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुशील पांडेय, सत्येंद्र सिंह और महेश के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी चंदन की लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि मामले की जांच से तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी सामने आ सकती है।









