WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गिरिडीह में ट्रैफिक सुधार को लेकर पुलिस की बड़ी पहल, एसपी के नेतृत्व में निकली जागरूकता बाइक रैली

गिरिडीह में ट्रैफिक सुधार को लेकर पुलिस की बड़ी पहल, एसपी के नेतृत्व में निकली जागरूकता बाइक रैली

 

अमित अग्रवाल गिरिडीह

 

 

 

गिरिडीह की बेलगाम होती यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए गिरिडीह पुलिस प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। शनिवार शाम पुलिस प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बाइक रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार ने किया।

इस दौरान सदर एसडीपीओ जितवाहन उरांव, नगर थाना प्रभारी रतन सिंह एवं मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत दर्जनों पुलिस जवान शामिल हुए। सभी जवानों के हाथों में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों से संबंधित जागरूकता तख्तियां थीं। बाइक रैली जिला नियंत्रण कक्ष से शुरू होकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों से गुजरते हुए लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करती रही।

रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से हेलमेट पहनने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सड़क पर अनुशासन बनाए रखने की अपील की। कई स्थानों पर रुककर लोगों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी गई।

इस बाबत एसपी डॉ बिमल कुमार ने कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में आम लोगों की जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई और लोगों के सहयोग से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाया जा सकता है। एसपी ने बताया कि जिले की मुख्य सड़कों पर दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित किया जा रहा है और वहां विशेष सावधानी बरतने पर जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गिरिडीह शहरी क्षेत्र से ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने की शुरुआत की जा रही है, ताकि आने वाले दिनों में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों को सुगम यातायात व्यवस्था मिल सके।

Leave a Comment