*रोडवेज में बिना टिकिट यात्री चोरी का बड़ा खेल… सरकारी राजस्व की लूट*
आगरा। रोडवेज प्रशासन के लाख इंतजामियत के बाद बिना टिकट यात्री चोरी का खेल खत्म नहीं हो रहा। बी पी अग्रवाल क्षेत्रीय प्रबंधक के दाहिने हाथ बने टी. आई.की मिली भगत से बिना टिकट यात्री चोरी को बढ़ावा मिल रहा है। परिचालक बेखौफ बिना टिकट यात्री चोरी कर रहे हैं। जिससे निगम राजस्व की बड़ी छति हो रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक आगरा चहेतों पर कार्यवाहीं करने से कतरा रहे हैं, ऐसा ही मामला ईदगाह डिपो का सामने आया है। दिनांक:03/08/2026 को बस नम्बर यू पी 78 एल एन – 2275 ईदगाह डिपो जिस पर चालक भगवती प्रसाद एवं परिचालक अमित कुमार त्यागी बस को लेकर भिण्ड से आगरा आ रहे थे बस में मात्र 14 यात्री थे, गोपनीय सूचना पर मुख्यालय लखनऊ चैकिंग दल के श्री कपिल पचौरी,श्री रंजीत सिंह, सत्यवीर सिंह ने बस को छापा मारकर भिण्ड से आगरा आते समय फूप नामक स्थान पर पकड़ लिया बस के भौतिक निरीक्षण में बस में सवार 14 यात्रियों में से 08 यात्री बिना मिले। बिना टिकट 08 यात्री परिचालक की ई टी एम मशीन में निरीक्षकों ने टिप्पणी की गई और निरीक्षकों ने परिचालक पर 3221/- रूपये पैलंटी लगाई गई। बेख़ौफ़ चोरी बस में 65 प्रतिशत विना टिकिट यात्री संगीन मामले में अब देखना यह कि क्षेत्रीय प्रबंधक आगरा रूट /क्षेत्रीय स्काउट टीम (टी.आई. )एवं परिचालक के विरूद्ध क्या कार्यवाही करतें हैं। मामला निगम मुख्यालय लखनऊ तक पहुंच गया है।








