एटा में एसएसपी का बड़ा प्रशासनिक प्रहार: 177 पुलिसकर्मियों के तबादले से पुलिस महकमे में हड़कंप”

*“एटा में एसएसपी का बड़ा प्रशासनिक प्रहार: 177 पुलिसकर्मियों के तबादले से पुलिस महकमे में हड़कंप”*

Oplus_131072

 

एटा। जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए एक साथ 177 आरक्षियों व मुख्य आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। इस व्यापक फेरबदल से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और इसे अनुशासन व सक्रियता बढ़ाने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि एसएसपी द्वारा यह कार्रवाई जनपद के विभिन्न थानों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा और लगातार किए जा रहे निरीक्षणों के बाद की गई है। डॉ. इलामारन के निर्देश पर किए गए इन तबादलों का उद्देश्य पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाना तथा कानून व्यवस्था को बेहतर स्तर पर स्थापित करना है।

 

सूत्रों के अनुसार, एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्यूटी में लापरवाही और ढिलाई किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक साथ इतने बड़े स्तर पर फेरबदल कर विभागीय कार्यशैली में तेजी लाने का प्रयास किया गया है।

 

गौरतलब है कि 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. इलामारन ने जब से एटा में कार्यभार संभाला है, तभी से वे लगातार थानों का निरीक्षण कर रहे हैं और व्यवस्थाओं को सुधारने में जुटे हुए हैं। उनकी कार्यशैली को लेकर आम जनता में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

 

स्थानीय लोगों का मानना है कि युवा और ऊर्जावान एसएसपी के नेतृत्व में जिले की कानून व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है। वहीं, पुलिस विभाग के भीतर भी इस कार्रवाई को एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे भविष्य में कार्य के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही बढ़ेगी।

 

 

Leave a Comment