WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

खाद वितरण में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई* *बी-पैक्स निधौली पश्चिमी के सचिव पद से हटाए गए, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*खाद वितरण में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई*

*बी-पैक्स निधौली पश्चिमी के सचिव पद से हटाए गए*

एटा, 13 मई।

जनपद में किसानों को उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देश पर विकास खंड निधौलीकलां स्थित बी-पैक्स निधौली पश्चिमी के आकस्मिक निरीक्षण में खाद वितरण संबंधी गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर सहकारिता विभाग द्वारा कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है।

निरीक्षण के दौरान उर्वरक वितरण में अनियमितता पाए जाने तथा निर्धारित निर्देशों का पालन न किए जाने पर तत्काल प्रभाव से समिति के सचिव के पद से तनिष्क उपाध्याय का प्रभार समाप्त कर दिया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा उर्वरकों के वितरण में लापरवाही, अनियमितता अथवा मनमानी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सहकारिता विभाग द्वारा नए सचिव की तैनाती तक वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसानों को खाद वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सभी समितियों का नियमित निरीक्षण कराया जा रहा है, जिससे किसानों को समय से उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Comment