WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल सत्यापन की बैठक आयोजित

भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल सत्यापन की बैठक आयोजित

रिपोर्ट सत्यदेव पांडे बीएमएफ ब्यूरो चीफ सोनभद्र

 

ओबरा/ सोनभद्र/भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल की अध्यक्षता में ओबरा मण्डल के मण्डल सत्यापन की बैठक आहूत की गई। जिसके मुख्य अतिथि ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बी एन गुप्ता और विशिष्ट अतिथि निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष चोपन सुनील सिंह द्वारा मण्डल सत्यापन कार्यक्रम का शुभारंभ पं० दीन दयाल उपाध्याय एवं डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में मण्डल उपाध्यक्ष सीमा देवी ने अपने मण्डल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ का परिचय देते हुए मण्डल सत्यापन कार्यक्रम हेतु सुनील सिंह जी की आमंत्रित किया। सुनील जी ने आगामी २०२७ के चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा आए हुए मण्डल सत्यापन कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को जानकारी दी। और इस बात के लिए भी आश्वत  किया कि आगामी चुनाव के प्रति संगठन बहुत सख्त कदम उठाने वाली है। आगे संगठन द्वारा बूथ सत्यापन का कार्यक्रम भी किया जाना है। ताकि हर बूथों को सुदृढ़ किया जा सके, क्योंकि पार्टी का मानना है कि ” बूथ जीते तो चुनाव जीते “। इसी क्रम में मुख्य अतिथि  ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को उनकी शक्ति से परिचय कराया। और कहा कि आपको आगामी चुनाव में अपनी सारी शक्ति चुनाव जीतने लगाना है क्योंकि कार्यकर्ता ही पार्टी की शक्ति है और पार्टी उनके शक्ति के बल पर ही चुनाव जीतती है। इस लिए आप सभी अपने अपने बूथों को सुदृढ़ करें ताकि चुनाव जीता जा सके। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया और सीमा देवी ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर उमेश सिंह जी, बृजेश पाण्डेय, विशाल गुप्ता, राम यश पाण्डेय, रविन्द्र गर्ग,अनुज त्रिपाठी, सरिता सिंह, सुनील सिंह, नित्यानंद दूबे, सुशील कुशवाहा, पवन मिश्रा, आदित्य सिंह, आशीष तिवारी, पुष्पा दूबे, जितेन्द्र गौंड, दशरथ शुक्ला, मीडिया प्रभारी शिशिर शर्मा इत्यादि समस्त भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Comment