WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बाबा साहब की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

डॉ बी आर अंबेडकर जूनियर हाई स्कूल पथरा में धूमधाम से मनाई बाबा साहब की 135वीं जयंती

 

चंदौसी मंगलवार को नगर के ग्राम पथरा स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर जूनियर हाई स्कूल में बाबा साहब की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई ।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संचालक महानंदन गौतम , शिक्षक सुभाष भारती एवं प्रधानाचार्या आशा गोस्वामी ने संयुक्त रूप से डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित करके किया ।साथ ही सुभाष भारती ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा के बाबा साहब ने हमेशा सभी को बराबर का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष किया वहीं विद्यालय संचालक महानंदन गौतम ने कहा के संविधान निर्माता बाबा साहब की जयंती 14 अप्रैल को हर वर्ष धूमधाम से मनाई जाती है उन्हें संविधान निर्माता इसलिए कहा जाता है क्योंकि भारतीय संविधान के निर्माण में उनका अमूल्य योगदान रहा साथ ही दलित समाज के लिए भी बाबा साहब ने महत्वपूर्ण कदम उठाए विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा गोस्वामी ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान लिखने में अहम भूमिका निभाई जिससे आज भी देश चल रहा है और सभी को विशेष तौर पर महिलाओं को समान शिक्षा एवं अधिकारों का अवसर मिल रहा है उन्होंने बच्चों को बाबा साहब के तीन मूल मंत्रों पर चलने का संकल्प दिलाया। शिक्षक प्रवीन कुमार ने कहा बाबा साहब का जन्म मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव महू में 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। आर्थिक और सामाजिक भेदभाव यहां तक कि स्कूल कॉलेज से लेकर नौकरी तक में उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ा परंतु बाबा साहब ने हार नहीं मानी बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन और सफलता की कहानी हर किसी के लिए प्रेरणा है। शिक्षक नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि बाबा साहब ने कई बार मंच से ऐसे भाषण और विचार व्यक्त किए जिससे प्रेरित होकर युवा जीवन की कठिनाइयों का सामना करने के लिए तैयार हो जाते हैं। शिक्षक सत्यपाल सिंह, सत्येंद्र सिंह, शिव गणेश शर्मा, अश्वनी शर्मा रिनी अग्रवाल, सीमा अग्रवाल शशि कुमार भारद्वाज रमन शर्मा आदि ने भी अपने-अपने बाबा साहब के बारे में विचार व्यक्त किए l कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या आशा गोस्वामी ने एवं मंच का कुशल संचालन शिक्षक प्रवीन कुमार ने की इस दौरान नीरज शर्मा ,सत्येंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह ,शिव गणेश शर्मा , रमन शर्मा, अश्वनी शर्मा, शशि कुमार भारद्वाज रंजीत कुमार ,सीमा अग्रवाल, रिनी अग्रवाल ,क्षमता , योगेश, खुशबू अनामिका यादव,आभा रानी ,रेशमा सुशीला, आरती सिंह , वंशिका सक्सेना,काजल,दुर्गेश राजपूत,रंजीत कौर, गीता आदि उपस्थित रहे।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment