WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

AVMDINSTITUTE के छात्र वेद मित्तल ने रचा इतिहास: CBSE बोर्ड में 90% अंक और CLAT में सबसे युवा रेंकर बन कर चमकाया नाम, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*AVMDINSTITUTE के छात्र वेद मित्तल ने रचा इतिहास: CBSE बोर्ड में 90% अंक और CLAT में सबसे युवा रेंकर बन कर चमकाया नाम*

 

आगरा: आगरा के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान AVMD के होनहार छात्र वेद मित्तल ने अपनी विलक्षण प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वेद ने न केवल CBSE बोर्ड परीक्षाओं में 90% अंक प्राप्त कर अपने शैक्षिक कौशल का परिचय दिया, बल्कि देश की प्रतिष्ठित विधि परीक्षा (CLAT) में सबसे कम उम्र के रेंकर बन कर संस्थान और शहर का नाम रोशन किया है।

वेद की इस असाधारण सफलता के पीछे उनका दिन-रात का परिश्रम और विषय पर पकड़ साफ़ झलकती है। AVMD INSTITUTE संस्थान के शिक्षकों और उनके मार्गदर्शन ने वेद की इस प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य निर्धारित हो और उसे पाने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास किया जाए, तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती।

*परिवार का आशीर्वाद और सौभाग्य:*

वेद अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद और परिवार के सहयोग को देते हैं। स्वर्गीय श्री एन.सी. मित्तल और स्वर्गीय श्रीमती मीरा मित्तल (दादा-दादी) के संस्कारों और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए वेद ने यह ऊँचा मुकाम हासिल किया है।

वेद की इस शानदार जीत पर उनके पिता श्री वी.के. मित्तल और माता श्रीमती रीना जालान ने बेहद खुशी जताई है। साथ ही, चाचा श्री मनीष मित्तल और चाची डॉ. स्वाति चंद्रा ने वेद के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें शुरू से ही वेद की क्षमता पर पूरा विश्वास था। इस उपलब्धि ने AVMD INSTITUTE संस्थान और पूरे मित्तल परिवार का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।

Leave a Comment