*आगरा ताजमहल के बाहर सहेली बुर्ज पर एएसआई कर्मी की तबीयत बिगड़ी हुई मौत*
आगरा,। ताजमहल परिसर में ड्यूटी के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के कर्मचारी की मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 56 वर्षीय एएसआई कर्मी कैलाशी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
राधानगर सिकंदरा क्षेत्र के निवासी मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर तैनात कैलाशी मंगलवार की सुबह करीब सवा दस बजे साइकिल से ताजमहल पहुंचे थे। पश्चिमी गेट पर स्थित सहेली बुर्ज के सामने वह अचानक गिर पड़े,उन्हें तुरंत एंबुलेंस से शांति मांगलिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद उनकी मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। परिजनों ने इलाज और व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाया है।









