आर्म रेसलिंग एशिया पेसिफिक चैंपियनशिप नेपाल में
2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2026 तक काठमांडू में

आगरा। एशिया पेसिफिक आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन नेपाल आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर , यूथ ( बालक /बालिका), सीनियर (महिला /पुरुष) मास्टर एवं दिव्यांग वर्ग में कराया जा रहा है। यह जानकारी इंडियन आर्म रेसलिंग फेडरेशन के महासचिव डॉ. वी.पी.सिंह सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पंजा कुश्ती के ऐसे खिलाड़ी जो के पिछली राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिताओं में पदक धारी रहे हैं, वे सब पंजीकरण हेतु 9027151010, 9457300939 पर उनसे संपर्क कर सकते हैं ताकि नेपाल जाने वाले भारतीय आर्म रैसलिंग टीम में चयन हेतु उन के नाम पर विचार किया जा सके।













