WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के तहत बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर (BRC) चयन हेतु 13 जुलाई तक आमंत्रित किए गए आवेदन, रिपोर्ट नितिन तिवारी

*नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के तहत बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर (BRC) चयन हेतु 13 जुलाई तक आमंत्रित किए गए आवेदन*

 

*एटा, 04 जुलाई, 2026।* उप कृषि निदेशक सुमित कुमार ने बताया कि नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग (NMNF) के अंतर्गत जनपद में बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर (BRC) की स्थापना के लिए इच्छुक पात्र हितधारकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक कृषक उत्पादक संगठन (FPOs), स्वयं सहायता समूह (SHGs), पैक्स/सहकारी समितियां, स्थानीय ग्रामीण उद्यमी, पंजीकृत निजी एजेंसियां तथा प्राकृतिक खेती से जुड़े पंजीकृत किसान आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि बीआरसी का उद्देश्य ऐसे प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, नीमास्त्र, अग्निअस्त्र, दशपर्णी अर्क सहित अन्य जैव-इनपुट उपलब्ध कराना है, जो स्वयं इनका निर्माण नहीं कर सकते।

बीआरसी के चयन के लिए आवेदक के पास प्राकृतिक खेती का अनुभव, जैव-इनपुट निर्माण हेतु आवश्यक संसाधन, कच्चे माल की उपलब्धता, पर्याप्त स्थान तथा व्यवसायिक कार्ययोजना होना आवश्यक है। जिला स्तरीय निगरानी समिति प्राप्त आवेदनों की समीक्षा एवं आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण कर चयन करेगी।

उप कृषि निदेशक ने बताया कि पात्र इच्छुक आवेदक 13 जुलाई, 2026 तक किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय उप कृषि निदेशक, एटा में उपस्थित होकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment