ईद-उल-अज़हा के अवसर पर शहर काज़ी एटा, काज़ी मुख्तार अहमद नज़मी द्वारा शहर वासियों से अपील, रिपोर्ट मुहम्मद इरफ़ान एडवोकेट

ईद-उल-अज़हा के अवसर पर शहर काज़ी एटा, काज़ी मुख्तार अहमद नज़मी द्वारा शहर वासियों से अपील:

एटा। शहर क़ाज़ी मुख्तयार अहमद नजमी के होली मौहल्ला स्थित क़ाज़ी हाऊस पर हिलाल कमेटी की एक बैठक आहूत की गई। बैठक की सरपरस्ती पूर्व शहर क़ाज़ी हाजी बदूद मियां की सरपरस्ती में हुई। ईद-उल-जुहा की नमाज शहर और गांवों की मस्जिदों में 28 मई को निर्धारित तय समय पर अदा की जाएगी।

बैठक में शहर क़ाज़ी मुख्तयार अहमद नजमी ने

सभी नगर एवं ग्रामवासियों से विनम्र अपील है कि पवित्र त्योहार ईद-उल-अज़हा को आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाएँ।

त्योहार मनाते समय शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं कानून का पूर्ण पालन करें।

कुर्बानी केवल निर्धारित एवं उचित स्थान पर ही करें।

साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा सार्वजनिक स्थानों को गंदा न होने दें।

कुर्बानी के अवशेषों का उचित निस्तारण करें ताकि वातावरण स्वच्छ एवं सुरक्षित बना रहे।

पॉलीथिन एवं अन्य गंदगी इधर-उधर न फेंकें।

धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखें।

तेज ध्वनि, हुड़दंग एवं किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक सामग्री साझा न करें।

प्रशासन एवं नगर निकाय के कर्मचारियों का सहयोग करें।

बच्चों एवं युवाओं को भी स्वच्छता एवं अनुशासन का संदेश दें।

त्योहार की खुशी जरूरतमंदों एवं गरीबों के साथ साझा करें।

आइए, हम सभी मिलकर ईद-उल-अज़हा का त्योहार प्रेम, शांति, स्वच्छता और एटा गंगा जमुनी तहज़ीब को जारी रखते हुए भाईचारे के साथ मनाएँ।

बैठक में हिलाल कमेटी के सदस्य पूर्व चेयरमैन अशरफ हुसैन, शराफत हुसैन काले, जहीर अहमद,मौ.इरफान एडवोकेट, महबूब अली एडवोकेट, मो.तारिक खान एडवोकेट ,नाजिम अली खान, साबिर अली, मुहीब अहमद, असद अली, मौज्जिम अली , इश्शन खान सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ईद अजहा मुबारक।

काज़ी शहर मुख़्तार अहमद नज़मी

Leave a Comment