WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अनवर हुसैन अंसारी बने भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल )कोर कमेटी के राष्ट्रीय पार्षद एवं उत्तराखंड प्रभारी; संगठन में हर्ष की लहर

*अनवर हुसैन अंसारी बने भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल )कोर कमेटी के राष्ट्रीय पार्षद एवं उत्तराखंड प्रभारी; संगठन में हर्ष की लहर*

 

सिम्मी भट्टी की खास रिपोर्ट।

 

 

 

*नई दिल्ली*

भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ तथा व्यापक बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस क्रम में दिल्ली/NCR निवासी *वरिष्ठ पत्रकार अनवर हुसैन अंसारी*(पता: B-288, जे. जे. कॉलोनी, ख्याला, नई दिल्ली) को उनकी सक्रियता और पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए राष्ट्रीय पार्षद एवं प्रभारी – उत्तराखंड प्रदेश’ के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।

शीर्ष नेतृत्व की सहमति और दिशा-निर्देशानुसार हुई घोषणा

यह मनोनयन भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के केंद्रीय एवं राष्ट्रीय नेतृत्व की संस्तुति और दिशा-निर्देश पर संपन्न हुआ है। संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों का मानना है कि अनवर हुसैन अंसारी का अनुभव उत्तराखंड में संगठन के विस्तार और मीडियाकर्मियों के हितों की रक्षा में मील का पत्थर साबित होगा।

यह नियुक्ति केंद्रीय व राष्ट्रीय शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में की गई है:

*करन छौकर* — केंद्रीय अध्यक्ष (कोर कमेटी एवं केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी)

*पंडित बालकृष्ण तिवारी* — राष्ट्रीय अध्यक्ष (कोर कमेटी)

*रविकांत साहू* — केंद्रीय अध्यक्ष (केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी)

*कृष्ण माधव मिश्रा* — केंद्रीय अध्यक्ष (केंद्रीय सलाहकार परिषद)

उत्तराखंड प्रदेश में संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा,

राष्ट्रीय पार्षद एवं उत्तराखंड प्रभारी का पदभार संभालने के बाद अनवर हुसैन अंसारी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उनका प्राथमिक उद्देश्य उत्तराखंड राज्य के प्रत्येक जिले में भारतीय मीडिया फाउंडेशन की पहुंच बनाना, पत्रकारों के अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए आवाज उठाना और समाज के वंचित वर्गों तक निष्पक्ष पत्रकारिता का लाभ पहुंचाना रहेगा।

*राष्ट्रीय व प्रदेश कमेटियों ने दी हार्दिक बधाई*

अनवर हुसैन अंसारी के इस मनोनयन की खबर मिलते ही भारतीय मीडिया फाउंडेशन के सदस्यों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। संगठन की समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी, विभिन्न राज्यों की प्रदेश कमेटियों के वरिष्ठ मीडिया अधिकारियों, पदाधिकारियों तथा आम सदस्यों ने उन्हें इस नई उपलब्धि पर फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

सभी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि अनवर हुसैन अंसारी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तराखंड प्रदेश में भारतीय मीडिया फाउंडेशन एक नई ऊंचाई और पहचान हासिल करेगा।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment