आगरा से एक और धोका!
हैदरावाद उड़ान को जेबर से करने का विरोध, मोदी को पत्र
आगरा। सिविल सोसाइटी और चैंबर के संयुक्त प्रयासों से शुरू हुईं चार उड़ाने अब एक एक कर बन्द कर आगारा को राष्ट्रीय और अतराष्ट्रीय उड़ानों से बन्चित कर बहुत बड़ा धोका देने का षणयंत्र रचा जा रहा है।
उक्त समस्या से प्रधान– मंत्री मोदी और योगी को पत्र लिख माग की हैं।
आगरा से हैदराबाद चलने वाली फ्लाइट को जेबर ले जाने के बाबत शिकायती पत्र –
राष्ट्रीय जन हित मोर्चा का राष्ट्रीय सयोजक व बीजेपी लीगल सेल के एक्स जनरल सेक्रेटरी सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट अनिल कुमार गुप्ता ने देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्य मंत्री व देश के उड्डयन मंत्री को लिखे शिकायती पत्र में
आपके संज्ञान में लाना चाहता हु की आगरा से चलने वाली फ्लाइट को १५ जून से जेबर से चालू करना आगरा की जनता व ब्यापार जगत के साथ अन्याय है ,आगरा की जनता बीजेपी को पिछले २५ साल से मतदान करती जा रही है समय २ पर आगरा से और फ्लाइट की मांग होती रही है ,फ्लाइट बढ़ाना तो दूर उल्टा हैदराबाद की फ्लाइट को जेबर ले जाना आगरा की बहुत बड़ी आबादी के साथ अन्याय है इसको जनहित में तुरंत रोका जाये /









