आगरा में धूमधाम से संपन्न हुआ माता कालका और बाबा वीर बुलाकी का वार्षिक जागरण और विशाल भंडारा, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा में धूमधाम से संपन्न हुआ माता कालका और बाबा वीर बुलाकी का वार्षिक जागरण और विशाल भंडारा*

 

आगरा:बाबा वीर बुलाकी सेवा समिति (रजिo) आगरा के तत्वावधान में हाथी घाट, यमुना किनारे स्थित प्राचीन माता कालका व बाबा वीर बुलाकी मंदिर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन के तहत 31 जुलाई 2026 को भव्य जागरण और 1 अगस्त 2026 को विशाल भंडारा एवं 56 भोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय और एमएलसी श्री विजय शिवहरे उपस्थित रहे। आगरा शहर, ग्रामीण क्षेत्रों तथा अन्य प्रदेशों से बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने माता कालका और बाबा वीर बुलाकी के दरबार में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा वीर बुलाकी सेवा समिति द्वारा मेले में पधारे अतिथियों तथा वाल्मीकि समाज के बुद्धिजीवियों का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के प्रमुख सदस्यों एवं पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा, जिनमें लाला भगत जी, राजवीर प्रधान, एडवोकेट विमल कुमार, संतोष डागौर, सोनू चौहान, पवन भगत जी, वरुण देशभक्ति, राजेश रैना, रंजीत भगत, प्रमोद कुमार, गजेंद्र सिंह, अजय चौधरी, आदित्य चौधरी, राजेश साहू, सोनू राज और मुकेश काजल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment