*एटा 20 अप्रैल 2026(सू0वि0)।* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में दिनांक 09.05.2026 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
उक्त के अनुपालन में नरेन्द्र पाल राणा, विशेष न्यायाधीश (Rape & POCSO Exclusive)/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, एटा की अध्यक्षता में तुषारिका सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा, राम विनोद कुमार, लीड बैंक मैनेजर, एटा एवं कुछ अन्य बैंक प्रबन्धकों के मध्य विश्राम कक्ष सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा में आज दिनांक 20.04.2026 को सायं 04 बजे सम्पन्न की गयी, जिसमें बैंक रिकवरी से सम्बन्धित वादों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक चिन्हित कर निस्तारित कराने के लिये निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर नवीन बजाज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सूरज पाल, बैंक ऑफ महाराष्ट्रा, दुर्वेश शाक्य, बैंक ऑफ बड़ौदा, विजय, लीड बैंक, अविनाश कुमार, पंजाब नेश्नल बैंक, अखिल बाजपत, युनियन बैंक, मोहन सिंह, सैंन्ट्रल बैंक ओक इण्डिया, अनुशव मित्तल, उ0प्र0 ग्रामीण बैंक, पंकज मोहन एवं अंकित आनन्द, केनरा बैंक, आदि बैंक शाखा प्रबंधक उपस्थित रहें।
*जिला सूचना कार्यालय, एटा।*







