आगरा स्थित राजकीय बाल ग्रह सेल्टर होम का किया औचक निरीक्षण
एटा ! राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में राकेश धर दुबे जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार तुषारिका सिंह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा आगरा स्थित सेल्टर होम का आज मंगलवार को निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण का उद्देश्य वहाँ रह रहे बच्चों, महिलाओं या अन्य आश्रित व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराना, आश्रित व्यक्तियों को को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराना, मानवाधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, सरकारी नियमों एवं मानकों का पालन एवं जाँच कराना है।
निरीक्षण के दौरान सेल्टर होम में उपस्थित बच्चों, महिलाओं एवं अन्य व्यक्तियों से उनके स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी, वहाँ के आगत एवं जावक रजिस्टर तथा सेल्टर होम से सम्बन्धित समस्त जरूरी रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया साथ ही बच्चों एवं महिलाओं के पोषण हेतु खान-पान की व्यवस्था के बारे में सेल्टर होम अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी माँगी गयी तथा सुरक्षा, स्वास्थ्य और भोजन की गुणवत्ता की समीक्षा तथा निरीक्षण के दौरान जाँच के मुख्य बिंदु, प्रवेश रजिस्टर, केस फाइल एवं मेडिकल रिकॉर्ड एवं आवासीय व्यवस्था (कमरे, शौचालय, स्वच्छता) तथा भोजन की गुणवत्ता एवं पोषण सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।









