15,000 रुपए की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस, रिपोर्ट अंशुल शर्मा

 

 

*एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर साइबर क्राइम टीम द्वारा 15,000 रुपए की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस।*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री स्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में साइबर अपराध की रोकथाम व फ्रॉड की गयी धनराशि को पीड़ितों के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी साइबर श्री नीतीश गर्ग के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा आवेदक को झांसे में लेकर ठगी गयी धनराशि के संबंध में प्राप्त शिकायत पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीड़ित की कुल 15,000 रूपए की धनराशि होल्ड करायी गयी तथा पीड़ित के खाते में कुल 15,000 रुपए की धनराशि वापस करायी गयी है। पीड़ित द्वारा थाना कोतवाली नगर साइबर हेल्प डैस्क टीम व एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।

 

*साइबर हेल्प डेस्क टीम -*

1. निरीक्षक श्री अजब सिंह

2. उ0नि0 श्री अभिषेक वत्सल

3. क0आ0 योगेश कुमार

4. का0 विनय कुमार

5. रि0आ0 दिव्यांश प्रताप सिंह

Leave a Comment