WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गौवंश के अवशेष मिलने की घटना में प्रकाश में आए एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार,रिपोर्ट राम नरेश सिंह

 

 

*एटा- थाना अवागढ़ पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से थाना अवागढ़ क्षेत्रांतर्गत गौवंश के अवशेष मिलने की घटना में प्रकाश में आए एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से अवैध असलहा कारतूस तथा अवैध छुरा सहित अन्य उपकरण बरामद।*

 

*घटना का विवरण-*

वादी भानू प्रताप सिंह (ग्राम प्रधान पति) पुत्र श्री मान सिंह निवासी ग्राम खेडियाताज थाना अवागढ एटा द्वारा थाना अवागढ़ पर सूचना दी गई कि दिनांक 30.03.2026 को वादी अपने खेतों पर तरफ गया था, तो रेलवे लाइन के किनारे खाली पडी जगह में गौवशो के अवशेष मिले, जिन्हे देखकर लग रहा है कि अज्ञात व्यक्तियो द्वारा गौवंशो की हत्या की गयी है । इस सूचना पर थाना अवागढ़ पर मु0अ0सं0- 68/2026 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 

*गिरफ्तारी/अनावरण-*

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डा0 इलामारन जी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपरोक्त घटना में प्रकाश में आए अभियुक्त दानिश पुत्र इरफान निवासी ग्राम फगनौल थाना जैथरा जनपद एटा को आज दिनांक 02.05.2026 को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस (315 बोर) व एक अवैध छुरा व एक नायलॉन की सफेद रंग की रस्सी व 02 हाथ के दस्ताने की बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर धारा 3/4/25 आर्म एक्ट की बढोत्तरी करते हुये अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*अभियुक्त दानिश का आपराधिक इतिहासः-*

(i) मु0अ0सं0 68/2026 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना अवागढ़ जनपद एटा

(ii) मु0अ0सं0 149/2026 धारा 325 बीएनएस व 2/11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़

(iii) मु0अ0सं0 152/2026 धारा 221, 275, 109(1), 324(3), 324(4), 325 बीएनएस व 3/5/8 गौवध अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़

*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-*

1. दानिश पुत्र इरफान निवासी ग्राम फगनौल थाना जैथरा जनपद एटा

*बरामदगी–*

1. एक अवैध तमंचा (315 बोर)

2. 01 जिन्दा कारतूस (315 बोर)

3. एक सूतली की रस्सी

4. 02 हाथ के दस्ताने

*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –*

1. प्रभारी निरीक्षक श्री अखिलेश दीक्षित थाना अवागढ़

2. उ0नि0 श्री श्रवण कुमार स्वाट टीम प्रभारी मय टीम

3. उ0नि0 श्री बलराम सिंह

4. उ0नि0 श्री शिवा जादौन

5. है0का0 राकेश कुमार

6. का0 शिवा राणा

7. का0 सचिन कुमार

 

 

 

 

Leave a Comment