जान को खतरे में डालने के मामले में वाँछित चल रहे 25000 रुपए के इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा लापरवाही से दूसरों की जान को खतरे में डालने के मामले में वाँछित चल रहे 25000 रुपए के इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*

 

*(अफसार हुसैन मानवाधिकार मीडिया)*

एटा-जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधिययों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त दीपक गुप्ता उर्प विनय कुमार पुत्र दिनेश कुमार गुप्ता निवासी दिनेश नगर, थाना कोतवाली नगर एटा मैं वांछित चल रहे ₹25000 के इनामियां अभियुक्त को आज लाइसेंसी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया गया।जिसका थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 284/26 धारा 125, 125बी बीएनएस व 30 आर्म्स एक्ट* गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–*

1. प्रभारी निरीक्षक श्री प्रेमपाल सिंह

2. निरीक्षक श्री अजब सिंह

3. उ0नि0 श्री मोहित शर्मा।

Leave a Comment