हमसफर एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़छाड़,एएमयू प्रोफेसर गिरफ्तार,चीख सुनकर पति ने आरोपी को दबोचा- आईआईटी दिल्ली का रिसर्चर है आरोपी,
टूंडला-सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने का आरोप अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के एक प्रोफेसर पर लगा है। महिला की शिकायत और सह-यात्रियों के विरोध के बाद ट्रेन में चल रहे सुरक्षा स्कॉयड ने आरोपी को अपनी कस्टडी में ले लिया। प्रयागराज जीआरपी थाने में शून्य प्राथमिकी दर्ज की गई और घटना टूंडला स्टेशन के आसपास की होने के कारण मामले को विधिक रूप से टूंडला जीआरपी स्थानांतरित की गई।
राजकीय रेलवे पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के जिला सीधी के थाना बहरी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने पति (जो सीआरपीएफ में तैनात हैं) के साथ हमसफर एक्सप्रेस में नई दिल्ली से सफर कर रही थी। शनिवार मध्यरात्रि करीब 12 बजे जब ट्रेन टूंडला रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही थी, तभी बगल वाली सीट पर सफर कर रहे सह-यात्री ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला की चीख सुनकर उनके पति और कोच में मौजूद अन्य सह-यात्री जाग गए। पति ने तत्काल आरोपी को दबोच लिया और सह-यात्रियों के सहयोग से उसे पकड़कर ट्रेन सुरक्षा दल के सुपुर्द कर दिया। राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी मंधीर सिंह ने बताया कि आरोपी का अबूव दरदा निवासी जमीर नगर, थाना करेली, प्रयागराज है। वह आईआईटी दिल्ली से रिसर्च कर रहा है और वर्तमान में अलीगढ़ एएमयू में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है।









