*एटा – थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, थाना मलावन साइबर क्राइम टीम द्वारा 30,000 रुपए की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा के निकट पर्यवेक्षण में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आवेदक के खाते से 69000 रूपये का फ्रॉड होने के संबंध में दिनांक 08.05.26 को प्राप्त शिकायत पर थाना मलावन साइबर हैल्प डेस्क टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये आवेदक के साथ हुये फ्राड की कुल धनराशि में से 30000/- रुपये की धनराशि होल्ड करायी गयी तथा आज दिनांक 11.05.2026 को पीडित के खाते में कुल 30000/- रुपये की धनराशि वापस करायी गयी। पीडित द्वारा थाना मलावन साइबर हेल्प डेस्क टीम व एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।
*साइबर टीम के सदस्य-*
1.उप0नि0 श्री गौरव चौहान
2.रि०आ० नीतू गंगवार
3.रि०आ० काजल करदम
4.रि०आ० रिकू सिह






