*सलामतपुर सुनारी क्षेत्र में भक्ति और* *आस्था का अद्भुत संगम*
रिपोर्टर आशु राजपूत
सलामतपुर सुनारी क्षेत्र में आयोजित भव्य महायज्ञ एवं कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। गांव-गांव से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भक्ति, आस्था और धर्म का अनूठा दृश्य प्रस्तुत किया। कलश यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों की मधुर धुनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
23 मई को महायज्ञ की स्थापना विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुई, वहीं 24 मई को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी समाजों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महायज्ञ का प्रसाद ग्रहण किया। माता-बहनों सहित क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों ने शानदार भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। विशेष रूप से एक नन्ही बाल कलाकार द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। पूरा क्षेत्र भक्ति रस में डूबा नजर आया।
महायज्ञ एवं भंडारे के इस पावन आयोजन में सलामतपुर सुनारी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और धर्म एवं सेवा का लाभ लिया। आयोजन समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए उत्तम व्यवस्थाएं की गईं, जिसकी सभी ने सराहना की।
🙏 धर्म, भक्ति और सेवा का यह संगम क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संदेश दे रहा है।









