चोपन रेलवे कर्मचारी कमेटी की ‌ सर्वदलीय आंतरिक बैठक सम्पन्न हुई

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

‌ चोपन /सोनभद्र/इस बैठक में सिर्फ संगठन प्रमुख एवम सदस्य मौजूद रहे जल्द ही आम सभा किया जाएगा जिसमें सभी रेल कर्मचारी साथियों को निमंत्रण देकर बुलाया जाएगा यह बैठक सिर्फ और सिर्फ रेल कर्मचारी साथियों के रेलवे कैंपस के विकाश के लिए था लगभग 20 ऐसे जटिल मुद्दे हैं जिनमें किसी भी रेलवे के फंड की आवश्यकता नहीं है जो लगभग लंबे समय से बाधित है आप सभी के मुदद्दे जिसको जल्द ही रेल प्रशासन से मिलकर अवगत कराया जाएगा अगर प्रशासन अपने रवैया में बदलाव नहीं लाई और कर्मचारी साथियों के कार्य नहीं हुए तो आंदोलन ऐसा होगा की पूरा मण्डल और जोन देखेगा चोपन के रेलवे कर्मचारी के बदौलत पूरा धनबाद मण्डल का नाम पूरे भारत में पहली स्थान पर पहुंचाने का कार्य सभी विभाग के रेल कर्मचारी साथी करते हैं। लेकिन यहां की बदहाल व्यवस्था पर कोई भी प्रशासन का आदमी ज़िम्मेदारी लेने को तैयार नहीं उन्हें स्टॉफ के परेशानी से कोई लेना देना नहीं जल्द ही समस्याओं की लिस्ट आप सबके सामने अपडेट किया जाएगा जिसपर पूरी संगठन टीम एकजुट होकर कार्य शीघ्र अतिशीघ्र करेगा,
सभी संगठन ईसीआरयू, एसीआरएमसी, इसीआरकेयू, एलआरसा,आल इंडिया गार्ड कौंसिल,आल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन, ट्रैक मैंन एसोसिएशन, आल इंडिया ओबीसी, आल इंडिया एससी एसटी एवम रेलवे समाजसेवी प्रमुख टीम सहित सभी एसोसिएशन के महानुभाव ने प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया

बैठक के बाद सबके सहमति से रेल कर्मचारी जोड़ो यात्रा प्रारंभ हो चुका है।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment