WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा को मिलेगी विश्वस्तरीय खेल अकादमी* *- नगर निगम सदन ने पास किया इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स एकेडमी का प्रस्ताव, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा को मिलेगी विश्वस्तरीय खेल अकादमी*

 

*- नगर निगम सदन ने पास किया इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स एकेडमी का प्रस्ताव*

 

*- मुख्यमंत्री के सपनों का ‘ग्रेटर आगरा’ बनेगा खेल प्रतिभाओं का नया हब*

 

*- एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी खेलों की आधुनिक सुविधाएं और साइंटिफिक ट्रेनिंग*

 

*- आगरा ही नहीं आसपास के जिलों के युवाओं को भी मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मंच*

 

*आगरा, 31 मई।* उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप विकसित हो रही ‘ग्रेटर आगरा’ परियोजना अब केवल एक आधुनिक शहर ही नहीं, बल्कि खेल प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा हब बनने जा रही है। शहर में खेल संस्कृति को नई उड़ान देने के लिए नगर निगम सदन ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। सदन ने ग्रेटर आगरा क्षेत्र में एक एकीकृत खेल अकादमी (इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स एकेडमी) स्थापित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। मंजूरी के लिए इसे अब प्रदेश सरकार को भेजा गया है।

 

*खेल प्रतिभाओं का शहर है आगरा, लेकिन सुविधाओं का था अभाव*

सदन की बैठक में पार्षद अनुराग चतुर्वेदी द्वारा यह महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया गया। प्रस्ताव में बताया गया कि आगरा हमेशा से खेल प्रतिभाओं के मामले में बहुत समृद्ध रहा है। यहां के युवाओं ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन विडंबना यह है कि शहर में ऐसी कोई एक जगह नहीं है, जहां सभी खेलों की आधुनिक सुविधाएं, साइंटिफिक ट्रेनिंग और बढ़िया इंफ्रास्ट्रक्चर एक ही कैंपस में मौजूद हो। फिलहाल क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल या एथलेटिक्स जैसे खेलों के लिए अलग-अलग जगहों पर बहुत ही सीमित सुविधाएं हैं।

 

*खिलाड़ियों को एक ही कैंपस में मिलेंगी सभी सुविधाएं*

ग्रेटर आगरा में बनने वाली इस एकीकृत खेल अकादमी में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स साइंस, फिटनेस, हॉस्टल और पढ़ाई की सभी सुविधाएं एक ही कैंपस में मिलेंगी। ग्रेटर आगरा जैसे आधुनिक शहर में इस तरह की विश्व स्तरीय खेल अकादमी समय की मांग है। इससे न केवल आगरा बल्कि आसपास के जिलों के लड़के- लड़कियों को भी बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही खेलों के जरिए रोजगार और स्पोर्ट्स टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

इस फैसले पर खुशी जताते हुए महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की ग्रेटर आगरा परियोजना को हम केवल एक शहर के रूप में नहीं, बल्कि युवाओं के संपूर्ण विकास के केंद्र के तौर पर देख रहे हैं। इस इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स एकेडमी के बनने से आगरा और आसपास की खेल प्रतिभाओं को विश्व स्तरीय ट्रेनिंग मिल सकेगी। नगर निगम सदन से पास हुआ यह प्रस्ताव भविष्य में आगरा को उत्तर प्रदेश के प्रमुख खेल केंद्रों में से एक बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

 

नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि ग्रेटर आगरा में प्रस्तावित यह एकीकृत खेल अकादमी आधुनिक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का एक बड़ा सेंटर बनेगी। यहां खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, खेल विज्ञान, फिटनेस, आवासीय और शैक्षिक सुविधाएं एक ही परिसर में देने की योजना है। इससे खिलाड़ियों को तो फायदा होगा ही, साथ ही रोजगार, खेल पर्यटन और शहर की आर्थिक गतिविधियों में भी इजाफा होगा। सदन से पास होने के बाद हमने यह प्रस्ताव शासन को भेज दिया है, हमें पूरी उम्मीद है कि इसके सकारात्मक परिणाम जल्द सामने आएंगे।

Leave a Comment