WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा रोडवेज आन्दोलन को मिला बड़ा समर्थन, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा रोडवेज आन्दोलन को मिला बड़ा समर्थन*

 

आगरा। राम बाग स्थित मजदूर भवन पर श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा जिला अध्यक्ष,की अध्यक्षता में जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल जनपद आगरा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल से सम्बद्ध,भवन निर्माण संगठन,अखिल भारतीय असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन,जिला ट्रेड यूनियन (इंटक), महिला आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन ,पी डब्लू डी कर्मचारी यूनियन,एम ई एस वर्क्स यूनियन,एस एन मैडीकल कर्मचारी यूनियन ,नगर निगम मजदूर यूनियन,सिंचाई विभाग,नलकूप विभाग,जल निगम, बिजली विभाग,यू पी रोडवेज इम्प्लॉइज यूनियन, रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ ,प्रीपेड टैक्सी ड्राईवर यूनियन,आदि संगठन के मुख्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के महामंत्री श्री शरीफ खान ने अहम बैठक का संचालन करते हुए कहा कि रोडवेज विभाग के स्थानीय अधिकारी, कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं और जन सुविधाओं को दरकिनार कर मनमानी कर रहे हैं। कर्मचारियों का शोषण उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। विभाग का हर पटल सुविधा शुल्क के अड्डे बना दिये है। चालक, परिचालकों की लोड फैक्टर एवं डीजल एवरेज,के नाम पर वेतन से कटौती की जा रही है। आदि समस्याओं का समाधान प्रबन्धन द्वारा न किये जाने से प्रताड़ित कर्मचारियों की भावनाओं के अनुरूप यू पी रोडवेज इम्प्लॉइज यूनियन ने दिनांक: 24/08/2026 को क्षेत्रीय प्रबंधक आगरा कार्यालय परिसर स्थिति मंदिर पर पूजा अर्चना कर दिन सोमवार को उपवास रखने एवं अग्रिम तीव्र आन्दोलन की घोषणा करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में सभी विभागों के ट्रेंड यूनियन प्रतिनिधियों ने महामंत्री जी की भावनाओं पर गम्भीरता से विचार कर सभापति श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा जी के समक्ष कर्मचारी हित में यू पी रोडवेज इम्प्लॉइज यूनियन आंदोलन को समर्थन करने के लिए सभी ने एक स्वर में बल दिया।सभा अध्यक्ष जी ने विभिन्न विभागों के ट्रेंड यूनियन प्रतिनिधियों के विचारों से सहमत होकर घोषणा की और कहा कि हम यू पी रोडवेज इम्प्लॉइज यूनियन आंदोलन का पूर्ण समर्थन करते हैं। सभी विभागों (ट्रेड यूनियन)के प्रतिनिधि रोडवेज आन्दोलन स्थल पर पहुंचे। अब लड़ाई आर पार की होगी।

बैठक में उपस्थित सर्व श्री सत्य नारायन शर्मा,भगवान सिंह सोलंकी, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव,श्री मती प्रेमलता सिंह, राकेश कुमार राजपूत, जगदीश प्रसाद, धर्मजीत सिंह , राकेश कुमार शर्मा, रामकिशन, महेंद्र सिंह,मजीद खान,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment