WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गौशालाओं का निरीक्षण कर डीएम ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश* *निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं बेहतर देखभाल पर जोर, रिपोर्ट अरविन्द चौहान

*गौशालाओं का निरीक्षण कर डीएम ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश*

*निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं बेहतर देखभाल पर जोर*

एटा

जनपद में निराश्रित गोवंश की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अरविन्द सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा द्वारा नगर पंचायत अवागढ़ स्थित कान्हा गौशाला तथा तहसील जलेसर स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गौवंश को उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं—भूसा-चारा, पेयजल, साफ-सफाई, छाया, उपचार आदि की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गौवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा-चारा उपलब्ध रहे तथा उसे सुरक्षित रखने हेतु सूखे स्थान पर समुचित भंडारण सुनिश्चित किया जाए।

वृहद गौ संरक्षण केंद्र, जलेसर में जिलाधिकारी ने विशेष रूप से केंद्र परिसर में आवश्यकतानुसार भराव कार्य कराने, गर्मी के दृष्टिगत कूलर/शीतलन व्यवस्था दुरुस्त रखने, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा बीमार पशुओं के उपचार की समुचित एवं नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवंश की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशालाओं में सभी मूलभूत सुविधाएं मानक के अनुरूप उपलब्ध कराई जाएं तथा नियमित निगरानी करते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं उनके समुचित पालन-पोषण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा समय-समय पर उनके द्वारा स्वयं निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आर पी शर्मा, बी डी ओ जलेसर पी एस आनंद, ई ओ नगर पंचायत अवागढ़ सहित अन्य मौजूद रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment