भयंकर गर्मी व लू के प्रकोप,आग लगने की घटनाओं से बचाव हेतु जिला प्रशासन की एडवाइजरी जारी, रिपोर्ट अंशुल शर्मा

*भयंकर गर्मी व लू के प्रकोप,आग लगने की घटनाओं से बचाव हेतु जिला प्रशासन की एडवाइजरी जारी*

एटा,19 अप्रैल (सू०वि०)।

जनपद एटा में बढ़ती भीषण गर्मी एवं लू (हीट वेव) की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य द्वारा दिए गए निर्देशानुसार आमजन के लिए आवश्यक सावधानियां एवं बचाव संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सतर्कता बरतते हुए अपने स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।जारी एडवाइजरी के अनुसार धूप से बचाव करें

दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर जाना आवश्यक हो तो सिर को कपड़े/टोपी से ढककर निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

दिनभर नियमित अंतराल पर पानी, ओआरएस, नींबू पानी अथवा छाछ का सेवन करें, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो, हल्के एवं सूती वस्त्र पहनें ढीले-ढाले एवं हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, जिससे शरीर को ठंडक मिले, संतुलित एवं हल्का भोजन करें ताजा एवं हल्का भोजन लें तथा अत्यधिक तले-भुने खाद्य पदार्थों से परहेज करें, हीट स्ट्रोक के लक्षणों पर सतर्क रहें

चक्कर आना, कमजोरी, तेज बुखार, सिरदर्द आदि लक्षण दिखाई देने पर तुरंत छांव में जाएं एवं आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श लें।

गर्मी में आग से बचाव हेतु विशेष सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं आग लगने की घटना से बचाव हेतु बिजली उपकरणों की जांच करें,ढीली वायरिंग, ओवरलोड प्लग एवं खराब उपकरणों को तत्काल ठीक कराएं,ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित रखें

पेट्रोल, डीजल, केमिकल, कागज एवं सूखी घास को गर्म स्थानों से दूर रखें। एलपीजी गैस का सुरक्षित उपयोग करें

सिलेंडर एवं पाइप की नियमित जांच करें। गैस की गंध आने पर तुरंत उपयोग बंद करें, खुले में आग न लगाएं

कूड़ा, खेत या सूखी घास में आग लगाने से बचें, क्योंकि छोटी चिंगारी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, वाहनों को सुरक्षित स्थान पर रखें,वाहनों को छांव में पार्क करें, ओवरहीटिंग एवं बैटरी स्पार्क से आग लगने की संभावना रहती है।

आपातकालीन स्थिति में संपर्क करें📞 फायर सेवा – 101📞 पुलिस – 112

📞 एम्बुलेंस – 108

📞 हेल्पलाइन – 1070

जिला आपदा विशेषज्ञ राणा प्रताप सिंह ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें”जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment