WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सड़कों पर अतिक्रमण व नो-पार्किंग उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, कासगंज रोड पर संयुक्त अभियान चलाकर की गई कार्रवाई, रिपोर्ट राम नरेश यादव

*सड़कों पर अतिक्रमण व नो-पार्किंग उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, कासगंज रोड पर संयुक्त अभियान चलाकर की गई कार्रवाई*
एटा 06 अप्रैल 2026 (सू 0वि0)जनपद में सड़कों पर अतिक्रमण एवं यातायात बाधित होने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशानुसार आज पुलिस प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कासगंज रोड पर सघन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान नो-पार्किंग जोन एवं पार्किंग एरिया में अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान एसडीएम सदर श्वेता सिंह एवं एआरटीओ सत्येंद्र कुमार द्वारा मौके पर उपस्थित वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें तथा नो-पार्किंग जोन का उल्लंघन न करें।
अधिकारियों ने सड़क किनारे मरम्मत के उद्देश्य से वाहन खड़ा करने वाले दुकानदारों को भी सख्त निर्देश दिए कि वे इस प्रकार की गतिविधियों से सड़क पर अवरोध उत्पन्न न करें। स्पष्ट किया गया कि यदि किसी भी कारण से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें, जिससे सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान टी आई अनिल कुमार एवं अन्य संबंधित आदि उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment