WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अरिंद नदी के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, डीएम के निर्देश पर संवेदनशील गांवों का निरीक्षण, रिपोर्ट दयानन्द यादव

*अरिंद नदी के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, डीएम के निर्देश पर संवेदनशील गांवों का निरीक्षण*

*जलभराव रोकने को युद्धस्तर पर साफ-सफाई के निर्देश, अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा*

एटा, दिनांक 21 जुलाई, 2026
जनपद में संभावित बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशानुसार विकास खण्ड निधौली कला क्षेत्र में अरिंद नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों का लगातार स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
इसी क्रम में उपजिलाधिकारी सदर श्वेता सिंह, तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय,नायब तहसीलदार ,खंड विकास अधिकारी निधौली कला तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने विकासखंड निधौली कला के ग्राम गोकुलपुर, दस्तापुर एवं लहरा आदि का स्थलीय निरीक्षण कर नदी के जलस्तर, जल निकासी व्यवस्था एवं संभावित जलभराव वाले स्थलों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने संबंधित खंड विकास अधिकारी एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों एवं जल निकासी मार्गों की तत्काल प्रभाव से साफ-सफाई कराई जाए तथा नियमित रूप से उनकी निगरानी की जाए, जिससे वर्षा अथवा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने पर गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने कहा कि जल निकासी व्यवस्था सुचारु रहने से आमजन को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सकेगा।
उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की प्रतिकूल परिस्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल राहत एवं बचाव संबंधी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने निर्देश दिए हैं कि बाढ़ एवं जलभराव की आशंका वाले सभी क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखी जाए, सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन एवं व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से तैयार रखी जाएं।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment