WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सफाई कर्मचारियों की मांगों पर प्रशासन गंभीर,नीतिगत मांगों को स्वीकार कर वार्ता के बाद धरना स्थगित, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*सफाई कर्मचारियों की मांगों पर प्रशासन गंभीर,नीतिगत मांगों को स्वीकार कर वार्ता के बाद धरना स्थगित*

 

*एटा 14 मई 2026(सू0वि0)।* जनपद एटा में ग्राम पंचायतों में तैनात ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा पिछले कुछ दिनों से कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा धरना-प्रदर्शन उपजिलाधिकारी /जिला पंचायत राज अधिकारी राजकुमार मौर्य के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए बताया कि कुछ साथियों का लंबे समय से एसीपी (Assured Career Progression) लागू नहीं किया गया है। साथ ही, कार्यालय में तैनात एक बाबू को पूर्व में पटल से हटाए जाने के बावजूद पुनः उसी पटल पर तैनात कर दिए जाने से कार्यों में बाधा एवं कर्मचारियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में एएसडीएम/प्रभारी अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी राजकुमार मौर्या द्वारा कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता की गई। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी जायज मांगों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही, बकाया देयकों एवं एसीपी से संबंधित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश भी दिए गए।

प्रशासन द्वारा आश्वस्त किया गया कि तीन माह से लंबित मामलों के समाधान हेतु निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इसके उपरांत कर्मचारियों ने प्रशासन के आश्वासन पर विश्वास व्यक्त करते हुए अपना अनिश्चितकालीन धरना अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया।

जिला प्रशासन ने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु संवाद बनाए रखें तथा प्रशासन भी जनहित एवं कर्मचारियों के हितों के प्रति पूर्णतः संवेदनशील है।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष