WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

320 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, ₹ 5,45,000/- ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित, रिपोर्ट राकेश गौतम

 

*कासगंज पुलिस* *यातायात पुलिस कासगंज द्वारा चलाये जा रहे दो दिवसीय विशेष चैकिंग अभियान के तहत 320 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, ₹ 5,45,000/- ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित ।*

 

पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ०पी० सिंह के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु चलाये जा रहे दो दिवसीय विशेष अभियान के क्रम में प्रभारी यातायात श्री लछिमन सिंह द्वारा आज दिनांक 06.06.2026 को राजकोल्ड तिराहा/ सौरव ढाबा जनपद कासगंज मे मोडिफाइड साइलेंसर/ प्रेशर हॉर्न/ड्रिंक एंड ड्राइव एवं हूटर की बढ़ती प्रबृत्ति सम्बन्धी वाहन चैकिंग की गई। जिसमें डेसीबल मीटर के द्वारा 80 डेसीबल से अधिक आवाज कर रहे 21 वाहन तथा 02 दो पहिया वाहन के मोडिफाइड साइलेंसर वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी/गलत दिशा मे वाहन चलाना/ बिना फिटनेस वाहन चलाना /बिना हेलमेट /बिना सीट बेल्ट/दो पहिया वाहन पर तीन सवारी/ मालवाहक वाहन में सवारियों को ले जाना/ वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग /ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 320 वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर चालान किए गए जिसमें ऑनलाइन शमन शुल्क 5,45,000.00/- रुपये अधिरोपित किया गया ।

 

*MEDIA CELL, KASGANJ POLICE*

Leave a Comment