WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप: गिरिडीह में प्रिंसिपल पर कार्रवाई की मांग, भाजपा नेता ने कड़ी सजा की उठाई मांग,

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप: गिरिडीह में प्रिंसिपल पर कार्रवाई की मांग, भाजपा नेता ने कड़ी सजा की उठाई मांग

 

 

 

गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पचम्बा थाना के बोडो स्थित एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर नाबालिग छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ और गलत हरकत करने का गंभीर आरोप सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना पिछले कई महीनों से जारी थी, जिसे लेकर स्थानीय स्तर पर आक्रोश व्याप्त है।

इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता सुरेश साव ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिक्षक और छात्र के बीच का संबंध अत्यंत पवित्र होता है, और इस तरह की घटनाएं समाज के लिए बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषी को कठोर दंड दिलाने की मांग की है।

सुरेश साव ने यह भी कहा कि यदि मामले में किसी प्रकार की लापरवाही या दबाव में कार्रवाई होती है, तो उनकी पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि कानून के दायरे में रहकर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

वहीं, स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच कर उचित कानूनी कदम उठाए जाएं।

Leave a Comment