WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

विकास खण्ड कार्यालय परिसर 14 से 16 जून तक लगेगा तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर, रिपोर्ट रियाज़ अब्बास

विकास खण्ड कार्यालय परिसर 14 से 16 जून तक लगेगा तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर

———————————–

सिढपुरा ( कासगंज ) जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में व प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बेलारानी के निर्देशन में जनपद के समस्त ब्लॉकों में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम में विकास खण्ड सिढ़पुरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार गौतम से वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि सिढ़पुरा के विकास खण्ड परिसर में दिनाँक 14 से 16 जून तक तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा,जिसकी सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

स्वास्थ्य शिविर में आयुष्मान कार्ड,टीबी,परिवार नियोजन सामग्री,पैथोलॉजी जाँच व टीकाकरण आदि के साथ लोगों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया जायेगा।

डॉ. गौतम ने इस सूचना के माध्यम से समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग शिविर में आकर स्वास्थ्य लाभ लें।

Leave a Comment