विश्व हिन्दू परिषद एटा के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन, रिपोर्ट अरविन्द चौहान

एटा 18 मई।विश्व हिन्दू परिषद एटा के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर रेलवे रोड एटा पर शाम 7 बजे किया गया।बैठक की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद एटा के जिलाध्यक्ष सुधाकर गुप्ता ने की।बैठक में ब्रज प्रान्त के प्रान्त सगठंन मंत्री राजेश जी का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ तथा विभाग संगठन मंत्री नकुल तेजपाल जी भी मौजूद रहे।बैठक का संचालन विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री मुकेश राठौर ने किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए ब्रज प्रान्त के प्रान्त सगठंन मंत्री जी ने कहाँ कि सगठंन को अनुशासनात्मक व सही दिशा देने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित होना बहुत जरूरी है इसके लिए हर वर्ष विश्व हिन्दू परिषद द्वारा मातृ शक्ति,दुर्गा वाहिनी,बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद शिक्षा वर्ग का आयोजन किया जाता है इसलिए अप्रक्षित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कराया जाये।इसके लिए सभी वर्गों में प्रत्येक प्रखण्ड से कार्यकर्ताओं का वर्ग होना चाहिए क्योंकि कार्यकर्ता सगठंन की रीढ़ होता है इसलिए उसका प्रशिक्षित होना बहुत जरूरी है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए ब्रज प्रान्त के प्रान्त सह विशेष सम्पर्क प्रमुख अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि सगठंन का विस्तार भी अति आवश्यक है इसलिए सगठंन में प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं का होना भी बहुत जरूरी है इसलिए सभी पदाधिकारी भी इस वात की चिन्ता करे कि जहाँ पर कमेटी नहीं वहां पर सव लोग मिलकर कमेटीयो का गठन भी करे ताकि आने वाले समय में हिन्दू समाज पर आने वाली हर तरह की परेशानीयो का डटकर सामना कर सके।

श्री चौहान ने कहाँ कि हिन्दू समाज मे कार्य करते हुए विश्व हिन्दू परिषद ने 60 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं इसलिए समाज अव विश्व हिन्दू परिषद की तरफ देखता है।इसलिए ही कहते हैं कि देश का बल बजरंग दल बजरंग दल का कार्यकर्ता बहिन बेटियो को जिहादियो से बचाना तथा कसाईयो से गो माता को बचाने का भी कार्य करता है।

बैठक में,अभिनव मिश्रा,अनुभव गुप्ता,राजेश चौहान,वीरपाल सिंह,नितिन गुप्ता,सुभाष पाल सिंह,सिद्धार्थ भदौरिया,दिव्यम चौहान,दुर्गा वाहिनी संयोजिका मुस्कान सिसौदिया,आकाश गुप्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Comment